सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
सारंडा जंगल में घायल हाथी और वन विभाग की टीम.

सारंडा जंगल में IED विस्फोट में घायल हुए जंगली हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विभाग और चिकित्सकों की टीम करीब एक सप्ताह तक उसे बचाने की कोशिश करती रही।

Saranda Elephant News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित घने सारंडा जंगल स्थित कोलबोंगा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए जंगली हाथी की गुरुवार देर शाम मौत हो गई।

करीब एक सप्ताह तक वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी रही, लेकिन गंभीर जख्म और बढ़ते संक्रमण के कारण आखिरकार हाथी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों और वन्यजीव प्रेमियों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 को कोलबोंगा जंगल में हुए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से हाथी बुरी तरह घायल हो गया था। विस्फोट इतना तेज था कि हाथी का एक पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सकों की निगरानी में हाथी का उपचार शुरू किया गया। जंगल के भीतर ही अस्थायी उपचार व्यवस्था बनाकर लगातार दवाइयां दी जा रही थीं। हाथी को संक्रमण से बचाने, दर्द कम करने और उसके शरीर में कमजोरी न बढ़े इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

पशु चिकित्सक डॉ. संजय घोलतकर ने बताया कि विस्फोट के कारण हाथी के पैर में गहरा जख्म हो गया था। शुरुआती उपचार के बावजूद घाव में तेजी से संक्रमण फैलने लगा, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन चोट अत्यधिक गंभीर होने के कारण हाथी को बचाया नहीं जा सका। डॉ. घोलतकर के अनुसार हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की विस्तृत पुष्टि हो सकेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Chaibasa News: कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं की सजगता से रुका जाली दस्तावेजों का कारोबार
पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन