Chaibasa News: कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं की सजगता से रुका जाली दस्तावेजों का कारोबार
एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने चल रहा था अवैध केंद्र
जमशेदपुर कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं ने जाली मुहरों और हस्ताक्षरों के जरिए फर्जी एफिडेविट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर सीतारामडेरा पुलिस को सौंप दिया गया है।
पूर्वी सिंहभूम: जिला समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) के बाहर फोटोकॉपी दुकान की आड़ में चल रहे कथित फर्जी दस्तावेज और एफिडेविट बनाने वाले रैकेट का शुक्रवार को स्थानीय अधिवक्ताओं ने पर्दाफाश किया। मामले में अजय, राजू और घाटशिला निवासी प्रहलाद अग्रवाल को पकड़कर अधिवक्ताओं ने नए बार परिसर में लाया, जहां उनसे पूछताछ की गई। बाद में पूरे मामले की सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, अनंत गोप, परमजीत श्रीवास्तव, संजीव झा, जीतराम, नीरज सिंह और अक्षय झा सहित अन्य अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर संचालित एक दुकान की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जांच के दौरान वहां से कई जाली मुहरें, तैयार फर्जी शपथ पत्र और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किया गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि दुकान में बिना किसी अधिकृत सत्यापन के जाली हस्ताक्षर और मुहरों का इस्तेमाल कर एफिडेविट तैयार किए जा रहे थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
