अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, लकड़ी के डंडे से हमला कर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, लकड़ी के डंडे से हमला कर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या.

पश्चिमी सिंहभूम के टेबो क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 मई 2026 की है। ग्राम चाकोमटोंनांग बुरूटोला निवासी बिरसा कोंद उर्फ जोटो (30 वर्ष) ने अपनी पत्नी अंजला बैसा (करीब 25 वर्ष) पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अंजला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद टेबो थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में सलमी कन्डुलना (45 वर्ष), निवासी जोमताई, थाना सोनुआ के फर्द बयान के आधार पर टेबो थाना कांड संख्या 06/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. सैयद मुस्ताफा हाशमी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बिरसा कोंद उर्फ जोटो को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।

Read More.. Koderma News: NCC कैंप का पांचवां दिन: 650 कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल और अनुशासन के गुर

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी, पुलिस अवर निरीक्षक दुबराज हेम्बरम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Read More.. Sahebganj News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, पंकज मिश्रा ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट