सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
सारंडा जंगल नक्सल अभियान.

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

पश्चिमी सिंहभूम: सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेनू ने शनिवार को बताया कि यह अभियान कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें अन्य सुरक्षा बलों ने भी हिस्सा लिया। कार्रवाई सारंडा क्षेत्र के साथ-साथ टोंटो-गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में की गई, जिसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान जंगल के अंदर छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

एसपी के अनुसार, बरामद सामग्री में एक एसएलआर राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, करीब 182 राउंड एसएलआर गोलियां, कई खाली कारतूस और एक कार्बाइन शामिल हैं। इसके अलावा एके-47 राइफल का खाली केस भी मिला है, जिससे यह संकेत मिलता है कि नक्सली आधुनिक हथियारों से लैस थे और किसी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में थे। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली। जवानों ने करीब 5 किलो जिलेटिन के चार पैकेट, डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर और अन्य विस्फोटक उपकरण बरामद किए। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इनका इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

Read More.. Ranchi News: सेवा और मानवता का संदेश: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता रैली

फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और सुरक्षा बल हर संदिग्ध ठिकाने की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल करने का संकेत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।-

Read More.. Hazaribagh News: डीसी का कड़ा रुख: नीलाम पत्र वादों के निपटारे में सुस्ती पर अधिकारियों को फटकार

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट