PLFI उग्रवादियों का तांडव, रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन फूंकी; लेवी के लिए की फायरिंग

PLFI उग्रवादियों का तांडव, रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन फूंकी; लेवी के लिए की फायरिंग

खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में PLFI उग्रवादियों ने रेलवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी की मशीन में आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से पर्चा और खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

खूंटी: खूंटी के कर्रा में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने रेलवे का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन में आग लगा दी है। उग्रवादियों ने डर पैदा करने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। घटना गुरुवार की रात की है। घटनास्थल काटमकुकु गांव महुआ टोली की है। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा बरामद किया है। पर्चे में उग्रवादियों ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए लिखा है कि बिना बात किये काम शुरु करने पर अंजाम बुरा होगा। पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने लेवी (रंगदारी वसूली) के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।PLFI उग्रवादियों का तांडव, रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन फूंकी; लेवी के लिए की फायरिंग

बताया जाता है कि गुरुवार की रात पीएलएफआई के उग्रवादी महुआ टोली पहुंचे। उग्रवादियों ने कंस्ट्रक्शन साईट पर मौजूद कर्मचारियों को धमकी दी। डराने के लिए फायिरंग की। साथ ही साईट पर लगाये गये मशीन पर पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद पर्चा छोड़ कर उग्रवादी वहां से चले गये। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि पहले बात करना होगा, उसके बाद ही काम शुरु होगा। पर्चे में संगठन के अमृत होरो ने घटना की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में यह भी कहा गया है कि बिना संगठन से बातचीत किए काम कराए जाने के विरोध में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी