Khunti News: विधायक सुदीप गुड़िया ने किया लापा बांधटोली में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन

कर्रा प्रखंड के लापा बांधटोली में हुआ उद्घाटन कार्यक्रम

Khunti News: विधायक सुदीप गुड़िया ने किया लापा बांधटोली में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन

Khunti जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत लापा बांधटोली में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने किया। इस दौरान नए ट्रांसफार्मर की भी शुरुआत की गई।

खूंटी: तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने कर्रा प्रखंड के लापा बांधटोली में बुधवार को नए ट्रांसफार्मर और विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि बिजली सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और स्थानीय रोजगार के अवसरों को मजबूत करने वाला प्रमुख आधार है।

इस विद्युतीकरण से लापा बांधटोली के घर-घर में रोशनी पहुंचेगी, बच्चों को पढ़ाई के बेहतर साधन मिलेंगे, किसानों को अपनी कृषि गतिविधियों में सहूलियत होगी और छोटे व्यवसायों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और हमारी प्रतिबद्धता हमेशा से यही रही है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। इसी सोच के साथ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अछूता न रहे। इस अवसर पर बकसपुर की मुखिया पूनम बरला, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, तोरपा प्रखंड सचिव जेम्स आइंद जी, शम्भू शर्मा, झामुमो पंचायत अध्यक्ष जोहन आइंद, उपाध्यक्ष शोभा बरला सहित अन्य मौजूद थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बर्मामाइंस में दो गोदाम और एक मकान ध्वस्त
झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति
रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच, तीन माह में बनेगा कैशलेस और पेपरलेस संस्थान
शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में कल 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सीधी सुविधा
चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
झारखंड में बदला मौसम, बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: झारखंड हाई कोर्ट से निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज