rural development
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Koderma News: हड़ खोखरवा तालाब में 15वें वित्त मद से बने धुलाई घाट का उद्घाटन
Published On
By Kumar Ramesham
डोमचांच की बच्छेडीह पंचायत स्थित हड़ खोखरवा तालाब में 15वें वित्त मद से निर्मित धुलाई घाट का उद्घाटन शुक्रवार को पंचायत की मुखिया बीणा देवी ने किया। मुखिया ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर धुलाई घाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घाट के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी और तालाब का बेहतर उपयोग हो सकेगा। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य रीना देवी सहित पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की लंबे समय से प्रतीक्षित नई HR Policy लागू होने पर कर्मियों में खुशी का माहौल है। राज्यभर से रांची पहुंचे JSLPS कर्मियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का स्वागत कर आभार जताया। Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली
Published On
By Suman Kumari
महेशपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत बिष्टुपुर गांव में कई दिनों से जले 25 KVA ट्रांसफार्मर के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों की शिकायत पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की। विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। Jharkhand Vidhansabha: विधानसभा में बिजली व्यवस्था पर बरसीं विधायक मंजू कुमारी, सरकार के जवाब से जताई नाराजगी
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और खराब ट्रांसफार्मरों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई गांवों में ट्रांसफार्मर महीनों तक खराब पड़े रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़ता है। सरकार के उस दावे पर भी उन्होंने सवाल उठाया जिसमें शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही गई है। Hazaribagh News: बीडीओ ने आंगो पंचायत में पीएम आवास और अबुआ आवास योजनाओं का किया निरीक्षण
Published On
By Susmita Rani
बड़कागांव के आंगो पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों को निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। Giridih News: जियो-टैगिंग के एक साल बाद भी नहीं मिला आवास, 10 हजार रुपये मांगने का आरोप
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड स्थित सिजुवाई गांव के एक आदिवासी परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि एक वर्ष पहले जियो-टैगिंग होने के बावजूद उन्हें आवास नहीं मिला। आरोप है कि पंचायत मुखिया ने 10 हजार रुपये की मांग की और राशि नहीं देने पर उनका नाम लाभुक सूची से हटा दिया गया। Sahibganj News: राजमहल प्रखंड में उप विकास आयुक्त ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज के राजमहल प्रखंड में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गुणिहारी पंचायत में मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना की बागवानी परियोजनाओं का जायजा लिया तथा बेगमपुरा में पीएम जनमन आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। Giridih News: 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, व्यय और क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह
Published On
By Mohit Sinha
रांची में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिजिटल सेवाओं के विस्तार और पंचायत स्तर तक आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। Pakur News: अम्बाडीहा में बिना सूचनापट बन रहा सरकारी भवन, ग्रामीणों ने जताई अनियमितता की आशंका
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ जिले के आमडापाड़ा प्रखंड स्थित अम्बाडीहा गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर अनिवार्य सूचनापट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, विभाग और संवेदक की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी है। Palamu News: राजहरा में महिला किसानों को मिला ग्रीन एंटरप्राइज विकास का प्रशिक्षण
Published On
By Susmita Rani
कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों में हरित आजीविका और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजहरा पंचायत सचिवालय में महिला किसानों के लिए एक दिवसीय ग्रीन एंटरप्राइज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोलर लिफ्ट सिंचाई, जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट, मशरूम उत्पादन और प्राकृतिक कृषि मॉडल पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। महिला किसानों को मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। सड़क की मरम्मति के लिए ग्रामीणों ने की भगवान की पूजा-अर्चना
Published On
By Susmita Rani
खूंटी जिले के बिचना-बांधटोली गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत नहीं होने पर अनोखा तरीका अपनाया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर ग्रामीण सड़क पर ही पूजा-अर्चना करने पहुंच गए। 




