Giridih News: खोरठा गायक सतीश दास के गानों से झूमा बुधुडीह

जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया शुभारंभ

Giridih News: खोरठा गायक सतीश दास के गानों से झूमा बुधुडीह
File photo

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सतीश दास के अलावा अन्य कालाकारों के द्वारा भी भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर श्रद्धालु झुमते रहे।

गिरिडीह: गांडेय प्रखंड के बुधुडीह में शुक्रवार की रात को खोरठा के गायक सतीष कुमार के द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुनिया देवी, मुखिया नवीन कुमार वर्मा, भाजपा नेता संदीप वर्मा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

इस मौके पर मुनिया देवी ने कहा कि गणेश उत्सव के अवसर पर पूजा कमिटि के द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । बुधुडीह जैसे सूदूर इलाके में कमिटि के द्धारा कार्यक्रम का आयोजन करना सराहनीय कदम है। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सभी ग्रामीणों को झारखंडी भाषा से जुड़े कालाकारों का सम्मान करना चाहिए और उनका हौसला अफजाई करना चाहिए। 

मुख्य अतिथि ने कहा कि संगीत में हमारी संस्कृति, सभ्यता छुपी हुई रहती है। इस अवसर भाजपा नेता मनीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक सतीश दास के द्धारा ज्योत जलाए दलियो मईया गे, भोले बाबा की  महिमा निराली रे, ऐ बाबा कह हमर ब्याह होते कखैन जैसी प्रसिद्ध खोरठा लोकगीत गाकर दर्शकों को खूब झुमाया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सतीश दास के अलावा अन्य कालाकारों के द्धारा भी भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई । सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर श्रद्धालु झुमते रहे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार