Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Chaibasa News:  ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश

पश्चिमी सिंहभूम के कादोकोड़ा गांव में ट्रैक्टर हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कादोकोड़ा गांव में सोमवार सुबह एक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर धूप सेंक रहे एक युवक को ट्रैक्टर ने पीछे करते समय कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कादोकोड़ा आदिवासी टोली निवासी 28 वर्षीय गोलक नायक उर्फ हरिओम नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरिओम सुबह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी ट्रैक्टर चालक ने वाहन को बैक किया और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेंब्रम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश