Hazaribagh News: कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन, एसटी सूची में शामिल करने की मांग तेज

सरकार की बेरुखी के कारण पिछले 75 वर्षों से समाज अपने हक अधिकार से वंचित है: अशोक महतो

Hazaribagh News: कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन, एसटी सूची में शामिल करने की मांग तेज
बैठक में सम्मिलित लोग

पिछले साल यह रेल टेका आंदोलन झारखंड के चार स्टेशनों पर हुआ था वहीं इस बार कुल 100 स्टेशनों पर रेल चक्का जाम किया जाएगा l

हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत महटीकरा गांव में कुड़मी / कुरमी  जाति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जगन महतो एवं संचालन रमन महतो ने किया l  बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि कुड़मी जाति को एसटी सूची में शामिल कराने को लेकर 20 सितंबर से फिर से झारखंड, बंगाल और उड़ीसा में रेल टेका आंदोलन शुरू किया जाएगा l पिछले साल यह रेल टेका आंदोलन झारखंड के चार स्टेशनों पर हुआ था वहीं इस बार कुल 100 स्टेशनों पर रेल चक्का जाम किया जाएगा l

बड़कागांव कुड़मि समुदाय के प्रखंड सदस्य अशोक महतो ने कहा कि सरकार की बेरुखी के कारण पिछले 75 वर्षों से समाज अपने हक अधिकार से वंचित है इसलिए समाज के सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व नौजवान 20 सितंबर के दिन आंदोलन के लिए कमर कस लें l उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान झारखंड में 40, बंगाल में 30 व उड़ीसा में 30  स्टेशनों पर ट्रेनें रोकी जाएगी  वहीं 

सरजू महतो ने कहा कि अगर झारखंड ,बंगाल और उड़ीसा की कुड़मी आबादी को मिला दें तो हमारी आबादी 2 करोड़ से अधिक है l बैठक में मुख्य रूप से अशोक महतो, रमन महतो, राजेंद्र  महतो, सरजू महतो, रोहित महतो, जगन महतो सहित बड़कागांव प्रखंड के कुड़मी जाति के सदस्य लोग उपस्थित थे l

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव