कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव

कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव
(IS: खबरगाँव)

कुवैत सिटी: कुवैत में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक हमले में एक के बाद एक कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चला कर चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Iran-Israel War: कुवैत में बीच हवा में जलने लगा अमेरिका का फाइटर जेट F-15,  ईरान का दावा- हमने गिराया | US F-15 fighter jet crashes in Kuwait amid iran  israel war pilotSOURCE: NDTV

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुवैती रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि यह घटना सुबह के समय हुई। मंत्रालय के आधिकारिक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह कई अमेरिकी युद्धक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गये। हालांकि सभी पायलट बच गए। हालांकि, उन्होंने दुर्घटना की सटीक जगह और इसमें शामिल विमानों की संख्या का खुलासा नहीं किया। दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सभी पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और मेडिकल जांच व इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

US Iran War US F 15 fighter jet crashed in Kuwait claims Iran as war  spreads to Middle East अमेरिकी फाइटर जेट F-15 क्रैश, युद्ध के बीच ईरान का  बहुत बड़ा दावा;PHOTO SOURCE: HINDUSTAN

कुवैती रक्षा मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि घटना से जुड़े हालात को लेकर अमेरिकी बलों के साथ सीधा समन्वय किया जा रहा है और संयुक्त तकनीकी प्रक्रियाएं लागू की जा रही हैं। प्रवक्ता ने पुष्टि की कि संबंधित अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं और अपने आधिकारिक माध्यम से जानकारी लेने काे कहा है।

वहीं, ईरानी की सरकारी मीडिया ने टेलीग्राम पर कथित तौर पर उस अमेरिकी एफ-15 युद्धक विमानके पायलट की एक तस्वीर भी जारी की, जिसका प्लेन सोमवार सुबह कुवैत में गिरा दिया गया था। इसने ईरान के बड़े ड्रोन फ्लीट की तस्वीराें के साथ-साथ इलाके में अमेरिकी-इजराइली ठिकानों पर ईरानी हमलों की फोटोग्राफ को भी साझा किया।

अमेरिका-इजराइल और ईरानी सरकार के बीच सोमवार को टकराव और बढ़ गया है। रात भर की शांति के बाद, ईरान ने इजराइल और दूसरे खाड़ी देशों पर नए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। पश्चिम ऐशिया के तमाम मीडिया ने सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की खबर दी है।यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी तेल आयात में से एक है, जो वैश्विक कच्चे तेल के लिए बहुत जरूरी है।

जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी में सुबह-सुबह ड्रोन हमले के बाद आग लग गई थी जिसे बाद में काबू पा लिया गया। ईरान के प्रेस टीवी ने बहरीन के सलमान बंदरगाह पर ईरानी मिसाइल हमले की भी खबर दी। ईरानी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बंदरगाह का इस्तेमाल कथित तौर पर ईरान पर हमले में इस्तेमाल होने वाले अमेरिकी रसद उपकरणों का परिवहन करने के लिए किया जा रहा था। अपने बयान में, ईरान के आईआरजीसी ने एक अपडेट जारी किया, जिसे ईरानियों ने "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस" नाम दिया है।-

Edited By: Samridh Desk

Related Posts

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement