Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
आर्थिक तंगी के कारण बिना बताए घर छोड़कर गई थी महिला
बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र से लापता महिला और दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण महिला बिना बताए बच्चियों के साथ रांची चली गई थी।
बोकारो: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह थाना की पुलिस ने 48 घंटे में लापता एक महिला व दो नाबालिग बच्चियों को बरामद करने में सफलता पायी है।महिला के कथित बयान के आधार पर एसडीपीओ ने बताया कि घरेलू आर्थिक तंगी के कारण बिना बताए घर छोड़कर रांची काम के तलाश में गई।
तीनों को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में उपस्थित कर परिजनों को सौंप दिया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम खरपिटो निवासी हुल्लास प्रजापति ने थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि उनके घर की एक महिला और दो नाबालिग बच्ची बीते 11 अप्रैल से लापता है।

