पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी
पाकुड़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पीपलजोरी मोड़ के पास एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
पाकुड़: जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ की ओर आने वाला है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत छापेमारी की प्रक्रिया शुरू की गई। अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ से दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया गया, जिसके बाद अंचल पदाधिकारी, पाकुड़ को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

NDPS एक्ट के सभी नियमों का पालन करते हुए, दंडाधिकारी की उपस्थिति में बरामद ब्राउन शुगर एवं अन्य सामानों को विधिवत जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 68/2026, दिनांक 01.04.2026 के तहत धारा 21(b)/22(a) NDPS एक्ट 1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
