Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
निगम आयुक्त से अविलंब सफाई की गई मांग
मेदिनीनगर शहर के सरकारी बस डिपो और सब्जी मंडी में पसरी गंदगी और पेयजल संकट को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने नगर निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डिपो का दौरा कर स्थिति को 'नारकीय' बताया। भाकपा ने आरोप लगाया कि मेयर के प्रचार बोर्डों के बावजूद धरातल पर काम शून्य है और कचरे के कारण संक्रमण फैलने का खतरा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई नहीं हुई, तो वे सारा कचरा नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर फेंक देंगे।
मेदिनीनगर: शहर के सरकारी बस डिपो की बदहाली और वहां पसरी गंदगी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने नगर निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भाकपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी और नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डिपो का भ्रमण किया, जहां स्थिति अत्यंत नारकीय पाई गई।
सब्जी मंडी और डिपो में गंदगी का बोलबाला
भ्रमण के दौरान नेताओं ने पाया कि पिछले दो दिनों से डिपो परिसर में सफाई नहीं हुई है, जिससे कचरे का ढेर लग गया है। गौरतलब है कि इसी बस डिपो परिसर में सब्जी के थोक व्यवसायी अपना व्यापार करते हैं, जहाँ से पूरे पलामू जिले के लोग सब्जी खरीदने आते हैं। कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण वहां संक्रमण और डायरिया फैलने की गंभीर आशंका बनी हुई है।
पेयजल संकट पर रोष

निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला
रूचिर तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह मेयर के बोर्ड लगे हैं, लेकिन धरातल पर काम शून्य है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के विधायक, सांसद और मेयर के राज में शहर की यह स्थिति क्यों है? उन्होंने कहा, "कैसी राम भक्ति है जहां जनता गंदगी के बीच रहने को मजबूर है?"
चेतावनी: निगम कार्यालय के गेट पर फेंका जाएगा कचरा
प्रतिनिधिमंडल में शामिल नसीम राइन और सोनू अहमद ने नगर आयुक्त से अविलंब सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। भाकपा ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कचरा नहीं उठाया गया और पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई, तो व्यवसायी और कार्यकर्ता बाध्य होकर सारा कचरा नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर डाल देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
