Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) शनिवार को हजारीबाग के जिला स्कूल मैदान में अपना 47वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रखंडों से कार्यकर्ताओं का महाजुटान सुनिश्चित किया गया है। नेताओं का दावा है कि 'मैयां सम्मान योजना' जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के कारण इस बार महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 47वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में राज्यभर से झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके अलावा राज्य समन्वय समिति सदस्य फागू बेसरा भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारी चल रही थी, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे। इनमें केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, विकास राणा, जिला सचिव नीलकंठ महतो, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, प्रवक्ता सतीश दास, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, इचाक प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, इचाक बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश और उमेश गुप्ता समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर पर युद्धस्तर पर तैयारी करते हुए आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है।
झामुमो के इस स्थापना दिवस समारोह को लेकर पूरे जिले में राजनीतिक माहौल गर्म है और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि यह कार्यक्रम न केवल संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करेगा, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी ।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
