Bokaro News: 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में लगेगा बोकारो सखी महोत्सव 2026
महिला उद्यमिता को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प
जिला प्रशासन द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने हेतु 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में 'बोकारो सखी महोत्सव 2026' का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त अजय नाथ झा और डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने इसे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया है। यहाँ हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
बोकारो: जिला प्रशासन, द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा उनके द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बोकारो सखी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 22 मार्च से 25 मार्च तक मजदूर मैदान बोकारो में आयोजित होगा।इस महोत्सव में जिले के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावटी सामान तथा अन्य स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।

इससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि महोत्सव प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय कला-संस्कृति का प्रदर्शन तथा विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से राज्य समृद्ध परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में शामिल होकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करें तथा स्थानीय उत्पादों का समर्थन करें।
