महेशपुर में मिला खतरनाक रसेल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
By: Anshika Ambasta
On
महेशपुर में एक खतरनाक रसेल वाइपर सांप मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ा।
पाकुड़ : क्षेत्र के श्मशान घाट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अत्यंत विषैला और खतरनाक सांप रसेल वाइपर देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बनकर्मी अशराफुल ने काफी सतर्कता और कुशलता के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें और खुद से कोई जोखिम न उठाएं। इस सफल रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया, साथ ही लोगों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी मिला।
Edited By: Anshika Ambasta
