Bokaro News: JLKM मनाएगी कौमी एकता का जश्न; ईद, रामनवमी और सरहुल का होगा संयुक्त मिलन समारोह
मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे जयराम महतो
बालीडीह में JLKM पार्टी की जिला कमेटी की बैठक में आगामी 22 मार्च को सीवनडीह कर्बला मैदान में ईद, रामनवमी और सरहुल मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि जयराम महतो की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का नेतृत्व शमसुद्दीन अंसारी करेंगे। बैठक में पार्टी के केंद्रीय और जिला स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बोकारो: बालीडीह रियांश मैरिज हॉल में जे एल के एम पार्टी के बोकारो जिला कमेटी का एक आवश्यक बैठक किया गया बैठक की अध्यक्षता आरिज हुसैन ने किया एवं संचालन रथु लहरी ने किया जिसमें सर्व सहमती से निर्णय लिया गया कि 22 मार्च को कर्बला मैदान सीवनडीह में ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को एक साथ पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि डुमरी विधायक सह जे एल के एम सुप्रीमो जयराम महतो शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को पूरा हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शमसुद्दीन अंसारी के द्वारा किया जाएगा।

कार्यशाला का समन्वयन डॉ. अनिंद मंडल (सीएमओ), डॉ. आनंद प्रकाश (एचओडी, जनरल सर्जरी), डॉ. श्रवण कुमार (डिप्टी सीएमओ) एवं डॉ. निलय कुमार (चीफ कंसल्टेंट) द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. बी.बी. करुणामय (ईडी, एम एंड एचएस), डॉ. आनंद कुमार (सीएमओ), डॉ. इन्द्राणी चौधरी (सीएमओ) तथा डॉ. ए.के. दाम (एचओडी, एनेस्थीसिया) के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस कार्यशाला में जनरल सर्जनों, डीएनबी रेजिडेंट्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया और हर्निया सर्जरी की विकसित होती तकनीकों पर व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
