Bokaro News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन

वेंट्रल और इन्गुइनल हर्निया के जटिल ऑपरेशनों पर कार्यशाला

Bokaro News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन
(फोटो)

बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) के जनरल सर्जरी विभाग द्वारा 19 मार्च को लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेदांता गुरुग्राम के प्रख्यात सर्जन डॉ. वैभव शर्मा ने लाइव सर्जिकल डेमो के जरिए TEP, TAPP और IPOM जैसी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस पहल से जिले के सर्जनों और प्रशिक्षुओं के कौशल में सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।

बोकारो: जनरल हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स में 19 मार्च  को एक लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य डॉक्टरों एवं स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं के शल्य कौशल को उन्नत करना था। कार्यशाला में उन्नत न्यूनतम इनवेसिव हर्निया रिपेयर तकनीकों जैसे  (टोटली एक्स्ट्रापेरिटोनियल रिपेयर),  (ट्रांसएब्डोमिनल प्रीपेरिटोनियल रिपेयर) – इन्गुइनल हर्निया के लिए, तथा  (इंट्रापेरिटोनियल ऑनले मेश रिपेयर) – इन्सीजनल वेंट्रल हर्निया के लिए विशेष रूप से शामिल थीं।इस कार्यशाला में अतिथि संकाय के रूप में गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल के प्रख्यात जीआई सर्जन डॉ. वैभव शर्मा ने भाग लिया तथा उपस्थित सर्जनों के साथ अपना अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा की। कार्यक्रम में लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन, विशेषज्ञ व्याख्यान तथा इंटरएक्टिव चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनमें लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी में नवीनतम नवाचारों एवं श्रेष्ठ प्रथाओं पर प्रकाश डाला गया।

यह कार्यशाला बोकारो जनरल हॉस्पिटल की उन्नत शल्य शिक्षा को बढ़ावा देने तथा इन्गुइनल एवं इन्सीजनल/वेंट्रल हर्निया के उपचार में आधुनिक न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों के माध्यम से मरीजों की देखभाल में सुधार के प्रति उसकी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।बोकारो जनरल हॉस्पिटल के जनरल सर्जरी विभाग में डॉ. आनंद प्रकाश एवं उनकी टीम द्वारा नियमित रूप से लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (जैसे लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी, लैप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टॉमी, लैप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया रिपेयर, स्टेपलर हेमोरॉयडेक्टॉमी तथा बच्चों में स्टेपलर सर्कम्सीजन) सफलतापूर्वक की जा रही है। इस कार्यशाला के पश्चात विभाग को आशा है कि वे लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी तथा अन्य न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी में अपने शल्य कौशल को और अधिक उन्नत कर सकेंगे।

कार्यशाला का समन्वयन डॉ. अनिंद मंडल (सीएमओ), डॉ. आनंद प्रकाश (एचओडी, जनरल सर्जरी), डॉ. श्रवण कुमार (डिप्टी सीएमओ) एवं डॉ. निलय कुमार (चीफ कंसल्टेंट) द्वारा किया गया।यह कार्यक्रम डॉ. बी.बी. करुणामय (ईडी, एम एंड एचएस), डॉ. आनंद कुमार (सीएमओ), डॉ. इन्द्राणी चौधरी (सीएमओ) तथा डॉ. ए.के. दाम (एचओडी, एनेस्थीसिया) के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।इस कार्यशाला में जनरल सर्जनों, डीएनबी रेजिडेंट्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया और हर्निया सर्जरी की विकसित होती तकनीकों पर व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News : धनुषपूजा विद्यालय में भव्य वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
Ramgarh News : फैक्ट्री की पोल खुली, जहरीले धुएँ और केमिकल पानी से बीमार हो रहे लोग
जैक की लापरवाही पर भड़के धर्मेंद्र तिवारी, छात्रों के भविष्य को बताया खतरे में
Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए सख्त निर्देश
Pakur News : किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में आरोग्य दूतों का सम्मान, जागरूकता पर जोर
Bokaro News: 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में लगेगा बोकारो सखी महोत्सव 2026
Pakur News : आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण अभियान, 34 स्थानों पर आयोजन
महेशपुर में मिला खतरनाक रसेल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Bokaro News: JLKM मनाएगी कौमी एकता का जश्न; ईद, रामनवमी और सरहुल का होगा संयुक्त मिलन समारोह
सरहुल: एक ऐसा पर्व जो सिखाता है जिंदगी जीने का सही तरीका
Bokaro News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन