Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण

खदानों में उत्पादन और कोयला प्रेषण बढ़ाने के कड़े निर्देश

Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
(सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल)

बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को ब्लॉक टू क्षेत्र की विभिन्न खदानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाईवॉल माइनिंग, ओसीपी पैच और क्रशर साइटों का जायजा लेते हुए मार्च माह के उत्पादन और कोयला प्रेषण लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। सीएमडी ने कोयले की गुणवत्ता में सुधार लाने, बोल्डर मिश्रण रोकने और केसुरगढ़ में खनन विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।

बाघमारा: बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को ब्लॉक टू क्षेत्र की विभिन्न खदानों का निरीक्षण कर उत्पादन, कोयला प्रेषण और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मार्च माह के शेष दिनों में उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

सीएमडी ने सबसे पहले ब्लॉक टू ओसीपी के हाईवॉल माइनिंग पैच का जायजा लिया। यहां उन्होंने कट की गहराई, पेनिट्रेशन दर, एक कट के बाद अगले कट की शुरुआत में लगने वाला समय तथा मशीनों के रखरखाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एमडीओ ऑपरेटर और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए प्लेटफॉर्म की अग्रिम तैयारी समेत सभी प्रारंभिक कार्य समय पर पूरे किए जाएं। साथ ही हाईवॉल माइनर और सहायक मशीनों की अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने ब्लॉक टू ओसीपी के डिपार्टमेंटल ओसीपी पैच, न्यू नदखुरकी हायर्ड पैच और न्यू बेनिदिह हायर्ड पैच का भी निरीक्षण किया। यहां वर्तमान एक्सपोजर और परिचालन स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को दैनिक उत्पादन लक्ष्य हर हाल में हासिल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान क्रशर साइट पर कोयले में पत्थर के टुकड़े पाए जाने पर सीएमडी ने नाराजगी जताई और गुणवत्ता नियंत्रण को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोयले में किसी भी प्रकार के पत्थर या बोल्डर का मिश्रण नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने खनन विस्तार के लिए प्रस्तावित केसुरगढ़ गांव का भी दौरा किया और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सामूहिक प्रयास से उत्पादन व कोयला प्रेषण के लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप