एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत

एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत (फ़ोटो स्रोत: Udayavani)

टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं असम में भाजपा गठबंधन की वापसी और केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए गए हैं।

नई दिल्ली: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की है। वहीं, तमिलनाडु में द्रमुक की वापसी और केरल में बदलाव की बात कही है। असम में सभी पोल एजेंसियों की तरह चाणक्य ने भी भाजपा की भारी बहुमत के साथ वापसी बताई है।

टुडे चाणक्य के मतदान बाद किए गए सर्वे के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा को 192, तृणमूल कांग्रेस को 100 और अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं। इनमें 11 सीटों का उतार-चढ़ाव संभव है। मतदान प्रतिशत की बात की जाए तो भाजपा को 45 प्रतिशत, तृणमूल को 38 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। इनमें 3 प्रतिशत कम या ज्यादा हो सकता है। राज्य में 294 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए।

तमिलनाडु में एजेंसी ने अन्नाद्रमुक को 125, द्रमुक को 45 और टीवीके को 63 सीटें दी हैं। इनमें 11 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो अन्नाद्रमुक को 27, द्रमुक को 39 और टीवीके को 30 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। राज्य की 234 सीटों में जीतने के लिए 118 सीटें चाहिए।

केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को 69, वाम दलों वाले सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन को 64 और भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत इस प्रकार रह सकता है- यूडीएफ 40 प्रतिशत, एलडीएफ 38 प्रतिशत और भाजपा प्लस 20 प्रतिशत। 140 सीटों वाली विधानसभा में जीतने के लिए 71 सीटें चाहिए।

Read More.. पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

असम में भाजपा गठबंधन को 50 प्रतिशत, कांग्रेस गठबंधन को 38 और अन्य को 12 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया है। इसको अगर सीटों में बदल कर देखा जाए तो भाजपा 102, कांग्रेस 23 और अन्य 1 सीटें ले जा सकते हैं। राज्य की 126 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 64 है।

Read More.. खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा