सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र में बारात के दौरान ड्रोन कैमरे से शूटिंग कर रहे एक फोटोग्राफर को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीवान। सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे बारात के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ड्रोन कैमरे से शूटिंग कर रहे एक फोटोग्राफर को अपराधियों ने गोली मार दी।
घायल की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव निवासी नीतीश कुमार (पुत्र बंधु प्रसाद) के रूप में हुई है, जो “एस एन स्टूडियो” के नाम से फोटोग्राफी का काम करता है।


सूत्रों के अनुसार, बारात के दौरान कुछ लोगों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
