Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए सख्त निर्देश

जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ रेडी

Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए सख्त निर्देश
(अभिजीत सिन्हा)

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। जनगणना का प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग) 16 मई से 15 जून 2026 तक चलेगा। इसके सफल संचालन हेतु सोमवार से बुधवार तक मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राउंड लेवल पर शिक्षकों की तैनाती की सूची भी तैयार कर ली गई है।

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में आज जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि जनगणना का प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) 16 मई से 15 जून 2026 तक प्रस्तावित है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसे पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से डेटा संकलन में शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि सोमवार से बुधवार तक जनगणना कार्य से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में जिले के कई वरीय अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर भाग लेंगे। प्रशिक्षण हेतु रांची से मास्टर ट्रेनर भी पहुंचेंगे, जो गणना की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी देंगे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में सभी संबंधित पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी बताया गया कि ग्राउंड लेवल पर जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों की तैनाती की जाएगी तथा उनकी सूची तैयार कर ली गई है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News : धनुषपूजा विद्यालय में भव्य वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
Ramgarh News : फैक्ट्री की पोल खुली, जहरीले धुएँ और केमिकल पानी से बीमार हो रहे लोग
जैक की लापरवाही पर भड़के धर्मेंद्र तिवारी, छात्रों के भविष्य को बताया खतरे में
Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए सख्त निर्देश
Pakur News : किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में आरोग्य दूतों का सम्मान, जागरूकता पर जोर
Bokaro News: 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में लगेगा बोकारो सखी महोत्सव 2026
Pakur News : आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण अभियान, 34 स्थानों पर आयोजन
महेशपुर में मिला खतरनाक रसेल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Bokaro News: JLKM मनाएगी कौमी एकता का जश्न; ईद, रामनवमी और सरहुल का होगा संयुक्त मिलन समारोह
सरहुल: एक ऐसा पर्व जो सिखाता है जिंदगी जीने का सही तरीका
Bokaro News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन