Pakur News : किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में आरोग्य दूतों का सम्मान, जागरूकता पर जोर
सदर अस्पताल में आयोजित हुआ प्रेरणादायक सम्मान समारोह
By: Anshika Ambasta
On
पाकुड़ में आयोजित कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य दूतों को सम्मानित कर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
पाकुड़ : सदर अस्पताल परिसर में आयोजित एक प्रेरणादायक समारोह में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके योगदान को सराहना देना रहा।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरोग्य दूतों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ये दूत गांव-गांव जाकर किशोरों को स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक कर रहे हैं।

Edited By: Anshika Ambasta
