Chaibasa News : नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी

मछली पकड़ रहे बच्चों की नजर पड़ी शव पर

Chaibasa News : नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी

पश्चिमी सिंहभूम के कराइकेला थाना क्षेत्र में नाले से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। मछली पकड़ रहे बच्चों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी सिंहभूम :  जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लांडुपादा बाईसाई से तिलोपदा जाने वाली सड़क के पास स्थित एक नाले में गुरुवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बच्ची की उम्र लगभग 07 महीने के आसपास है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे नाले में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले के अंदर पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुमित होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता को दी। सूचना मिलते ही सदानंद होता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि बच्ची का शव नाले के अंदर पड़ा हुआ है।

इसके बाद तुरंत कराइकेला थाना को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही कराइकेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात बच्ची का शव नाले में कैसे पहुंचा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ भीषण सड़क हादसा Koderma News: ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ भीषण सड़क हादसा
Koderma News: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजित
Koderma News: 15 हजार रिश्वत लेते चंदवारा थाना का दारोगा पवन गिरफ्तार
Sahebganj News: हल्के मेघ गर्जन और मध्यम हवा के साथ हल्की बारिश
Bokaro News: सर्किट हाउस के संचालक नियम और शर्तों की उड़ा रहा धज्जियां 
₹49999 में TVS Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, BaaS फ्लेक्सी प्लान और 86km रेंज के साथ
Bokaro News: सेल ने अप्रैल'25 - फरवरी'26 के दौरान दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री
गाड़ियों के जुलूस से नहीं, मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था: अजय साह
Pakur News : पुलिस अधीक्षक ने किया SC/ST थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा
US B-2 ने ईरान के तालेघन-2 पर GBU-57 बंकर बस्टर गिराए? सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे 3 गड्ढे
धनबाद में बड़ी कार्रवाई, बस से 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद
ग्रीनहाउस गैस नीति के साथ बदल रही भारतीय राजनीति की दिशा