Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु

Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
( रैली को संबोधित करते पीएम मोदी)

सिलचर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में शिलांग-सिलचर कॉरिडोर के भूमिपूजन के बाद एक रैली में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सोच खत्म हो जाती है, वहां से हमारा विकास का काम शुरू होता है। कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और अब पराजय की सेंचुरी लगाने वाली है, जिसकी हताशा में वह देश को बदनाम करने पर उतर आई है।PM Modi to launch ₹23,550 crore projects in Silchar today

नॉर्थ-ईस्ट को भुला दिया था कांग्रेस ने

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि आजादी के दशकों तक कांग्रेस सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से दूर रखा, यहां तक कि दिल से भी नजरअंदाज किया। लेकिन बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने इस क्षेत्र को एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र बनाया, जो अब दक्षिण-पूर्व एशिया का सेतु बन रहा है। बराक वैली को भी कांग्रेस ने बेहाल किया, आजादी के बाद ऐसी सीमाएं खींचीं कि इसका समुद्र से संपर्क टूट गया, जो कभी व्यापारिक केंद्र था।Assam: PM Modi performs Bhoomi Pujan of Shillong-Silchar Corridor, lays  foundation stone of Agriculture College in Karimganj

SOURCE: ANI

24,000 करोड़ का शिलांग-सिलचर कॉरिडोर: बराक वैली को नई उड़ान

सिलचर में प्रधानमंत्री ने 24,000 करोड़ रुपये के इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर का भूमिपूजन किया, जो सिलचर को मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा से जोड़ेगा। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस तो ऐसे प्रोजेक्ट के शून्यों की गिनती भी नहीं कर सकती। यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर के लोगों के दशकों पुराने इंतजार को पूरा करेगा और विकास की नई गति देगा।Govt Trying To Minimise Impact Of War But Congress Creating Panic: PM Modi  In Assam; Unveils Rs 23,550 Cr Projects In Silchar

यह भी पढ़ें: Petrol Price: 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी के बाद सियासत गरम, जानें किस राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल

बॉर्डर गांवों को प्राथमिकता: बीजेपी का नया मंत्र

पीएम ने कहा कि जहां कांग्रेस बॉर्डर इलाकों को देश के आखिरी गांव मानती थी, वहीं हम इन्हें पहले गांव समझते हैं। कछार जिले से ही वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का अगला चरण शुरू किया गया, जिससे बराक वैली के कई गांवों में सुधार होगा। किसानों के लिए भी डबल इंजन सरकार सक्रिय है, शुक्रवार को ही गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी की गई।

यह भी पढ़ें: चान्हो घटना की प्रशासन नहीं करे लीपापोती, जल्द हो दोषियों की गिरफ्तारी: नीलकंठ सिंह मुंडा

असम के युवाओं को हिंसा में उलझाया कांग्रेस ने

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर असम के युवाओं को 'फूट डालो और राज करो' की नीति से बांधे रखने का आरोप लगाया। इतने साल राज करने के बावजूद किसानों को एक रुपया नहीं दिया, जबकि असम से ही प्रधानमंत्री चुने गए थे। आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का नया आकाश खुला है, हिंसा और आतंकवाद का दौर खत्म हो चुका।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल