भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत

115 देशों में बढ़ी कीमतें, भारत में सिर्फ 3 रुपये की वृद्धि पर उछल रही कांग्रेस: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
(फ़ोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने को कांग्रेस की घिनौनी राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र ने महंगाई पर नियंत्रण रखा है, जबकि झारखंड की सत्ता में बैठी कांग्रेस खुद 22 प्रतिशत वैट और सेस कम न करके केवल मलाई खाने में जुटी है।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने पर इसे घिनौनी हरकत बताया है। उन्होंने कहा है कि इतनी दुर्दशा के बाद भी कांग्रेस घिनौनी राजनीति से बाज नहीं आ रही है और लोगों को गुमराह करने के नाकाम प्रयास में जुटी है। इस प्रकार की ऊटपटांग हरकतों को देख कांग्रेस की बुद्धि पर तरस आ रही है। जनता द्वारा इतने तिरस्कार के बावजूद अभी भी कांग्रेस को सद्बुद्धि नहीं मिली है, भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दें। 

राजनीतिक नौटंकी की पराकाष्ठा है। वैश्विक संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत में ना पेट्रोल का कुंआ है और ना डीजल का। प्रधानमंत्री ने तो महंगाई पर काफी नियंत्रण किया हुआ है। 115 देशों में मूल्य वृद्धि हुई है। भारत में तीन रुपए की वृद्धि पर ही इतना उछल रहे हैं। कांग्रेस को अपने जमाने को याद करना चाहिए। 

केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में पेट्रोल डीजल पर कई बार उत्पाद शुल्क कम किया गया। कांग्रेस वास्तव में जनता की बहुत हितकर है तो झारखंड सरकार 22 प्रतिशत जो वैट ले रही है और ₹1 सेस लिया जा रहा है, उसे क्यों नहीं कम किया जाता है। राज्य में कांग्रेस सत्ता में है, उसे वैट कम करने से किसने रोका है। केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से कांग्रेस चिपकी हुई है। अब राजनीतिक नौटंकी से काम नहीं चलने वाला है। जनता सारी चीजों को समझ रही है। जो थोड़ी बहुत कसर बाकी है, आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप
Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित