Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस मानवीय पहल को सराहा
इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक प्रतीक अग्रवाल एवं कौशल अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान धनबाद और बोकारो की तर्ज पर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई।
धनबाद: झारखंड में दिव्यांगजनों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पुनर्वास सेवाओं के विस्तार को लेकर शनिवार को इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक प्रतीक अग्रवाल एवं कौशल अग्रवाल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में आधुनिक पुनर्वास सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने, दिव्यांगजनों तक गुणवत्तापूर्ण थेरेपी सुविधाएं पहुंचाने तथा जिला और ग्रामीण स्तर पर पुनर्वास अवसंरचना को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान निदेशकों ने राज्यपाल को स्पीच थेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, बिहेवियर थेरेपी और विशेष शिक्षा सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्थान वर्तमान में धनबाद और बोकारो में संचालित है तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की पुनर्वास सेवाएं प्रदान कर रहा है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
