Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित

मुख्य अतिथि कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
(फ़ोटो)

पाकुड़ पॉलिटेक्निक के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा "बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन" पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप में पॉलिटेक्निक और आईटीआई के छात्रों को घरेलू वायरिंग और इलेक्ट्रिकल उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

पाकुड़: पॉलिटेक्निक के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा शनिवार को "बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और तकनीकी ज्ञान अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र की उपस्थिति में हुआ। कार्यशाला का आयोजन प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। तकनीकी एवं प्रायोगिक सत्रों का संचालन प्रीति कुमारी तथा प्रणव कुमार डे ने किया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्युत अभियंत्रण के मूलभूत सिद्धांतों, सुरक्षा मानकों तथा औद्योगिक क्षेत्र में उनकी उपयोगिता से अवगत कराना था। इस दौरान प्रतिभागियों को विद्युत धारा, वोल्टेज, प्रतिरोध, शक्ति, विद्युत परिपथ, सुरक्षा उपाय, विद्युत प्रतीकों एवं सर्किट आरेख की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ट्रांसफॉर्मर, डीसी मोटर तथा इंडक्शन मोटर के कार्य सिद्धांत एवं उनके औद्योगिक उपयोगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन, संचरण एवं वितरण प्रणाली की आधारभूत अवधारणाओं से परिचित कराया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक्स के महत्वपूर्ण अवयवों जैसे रेसिस्टर, कैपेसिटर, डायोड, एलईडी और ट्रांजिस्टर की कार्यप्रणाली एवं उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला के व्यावहारिक सत्र में सीरीज एवं पैरेलल सर्किट, घरेलू वायरिंग, स्विच, सॉकेट एवं बल्ब कनेक्शन, मोटर कनेक्शन, नियंत्रण पैनल वायरिंग तथा मल्टीमीटर के उपयोग का लाइव प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न प्रयोग कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनके तकनीकी कौशल में वृद्धि हुई।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मिनी प्रोजेक्ट गतिविधि एवं संवादात्मक चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रश्न पूछे। विभागाध्यक्ष आशीष कुमार ने मुख्य अतिथि, प्राचार्या, संकाय सदस्यों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को मजबूत करने के साथ उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कार्यशाला को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल
Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट
Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं
Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी