Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
(फ़ोटो)

गिरिडीह के टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग स्थित पुराना जेल परिसर के पीछे नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए 45 दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। पूर्व में हुए भारी विरोध और अनशन के बावजूद शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई।

गिरिडीह: शहर के टावर चौक से कल्याणडीह फोरलेन मार्ग स्थित पुराना जेल परिसर के पीछे नगर निगम द्वारा निर्मित 45 दुकानों को शनिवार को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है। नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन की सहायता से दुकानों को हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है। मौके पर दंडाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

मिली जानकारी के अनुसार, इन दुकानों को लेकर पूर्व में भी नगर निगम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी, जिसका दुकानदारों ने जमकर विरोध किया था। प्रभावित दुकानदारों ने कार्रवाई के खिलाफ धरना, अनशन और भूख हड़ताल भी किया था। मामले को लेकर लंबे समय तक विवाद की स्थिति बनी रही थी।

इसके बावजूद शनिवार को नगर निगम ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए दुकानों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी मशीनों से एक-एक कर सभी दुकानों को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया है और लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप