आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष

सर्वसम्मति से प्रीति कुमारी वर्मा अध्यक्ष और बालेंदु कुमार उपाध्यक्ष चुने गए

आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में गठित नई विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य

कोडरमा के आदर्श मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वार्ड पार्षद सीमा कुमारी की अध्यक्षता, शिक्षक रणजीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के समन्वय में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से 15 सदस्यों का चयन किया गया, जिन्होंने प्रीति कुमारी वर्मा को अध्यक्ष और बालेंदु कुमार को उपाध्यक्ष चुना।

कोडरमा :  विद्यालय में सामुदायिक सक्रियता एवं विकेंद्रीकृत शासन को मजबूती प्रदान करने तथा समुदायों में शिक्षा को गुणवत्ता सुधार और निर्णय निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदर्श मध्य विद्यालय  कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन वार्ड पार्षद सीमा कुमारी की अध्यक्षता,शिक्षक रणजीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के समन्वयन व संचालन में सम्पन्न हुआ। आज की  इस आम बैठक में काफी संख्या में बच्चों के माता पिता उपस्थित हुए । जिनके बीच सर्वसम्मति से पोषक क्षेत्र के सभी टोलों से सदस्य चुने गए एवं उन सभी चयनित 15सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रीती कुमारी वर्मा को अध्यक्ष तथा बालेंदु कुमार को उपाध्यक्ष चुन लिया।

 सदस्य सचिव सह प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने सभी नव चयनित दायित्वधारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कार्यों एवं दायित्वों का बोध कराया।आज के एस एम सी पुनर्गठन में जो सदस्य चयनित हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं ।  प्रीति कुमारी वर्मा,बालेंदु कुमार,पूजा देवी,ममता देवी,प्रदीप शर्मा,कांति देवी,प्रतिमा देवी,गायत्री देवी,लवली देवी,आदित्य पाण्डेय,मनोज रजवार, सत्या देवी,अंजली देवी,प्रमोद सिंह,अफसाना खातून। आज के इस पुनर्गठन कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवानिवृत्त शिक्षक गांधी प्रसाद,बैजयंती कुमारी ,रजनी कुमारी,प्रदीप कुमार,राजेश कुमार,ज्योति तिर्की आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार