कोडरमा
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Published On
By Kumar Ramesham
झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय के निदेशक राजनिश जी, प्रशासक आर.पी. पांडेय, प्राचार्य ए.के. पांडेय, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया। वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के सरल व्यक्तित्व, कर्मनिष्ठा और जनसेवा को याद करते हुए उनके निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
Published On
By Kumar Ramesham
झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने गहरा शोक जताया। उन्होंने गिरिडीह स्थित आवास पहुंचकर सुदिव्य सोनू के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। जानकी यादव ने कहा कि सुदिव्य सोनू मृदुभाषी, मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनके असमय निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा थाना क्षेत्र के लाराबाद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। चोरों ने छोटेलाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान की दीवार काटकर जेनरेटर का मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। Koderma News: रेलवे ट्रैक पर मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी जीआरपी
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में गया-धनबाद रेलखंड पर विश्राम बाग के पीछे रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। Koderma News: शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
Published On
By Kumar Ramesham
मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी, डोमचांच में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एडमिनिस्ट्रेटर आर.पी. पांडेय और प्रधानाचार्य ए.के. पांडेय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की। डायरेक्टर रजनीश ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विद्यार्थियों के जीवन का मार्गदर्शक बताया। Koderma News: घाटी में पाम ऑयल लदा टैंकर पलटा, घायल चालक फंसा रहा, तेल लूटने में जुटी रही भीड़
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा घाटी के काली मंडा के पास पाम ऑयल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तेल लूटने की होड़ मच गई। करीब एक घंटे तक बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में लोग बर्तन लेकर टैंकर से तेल निकालते रहे। इस दौरान टैंकर का चालक घायल अवस्था में काफी देर तक वाहन के अंदर फंसा रहा। तेल लूटने में मशगूल भीड़ ने चालक की ओर ध्यान नहीं दिया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और लोगों को हटाकर तेल लूटने से रोका। Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Published On
By Kumar Ramesham
तिलैया थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा 11 जुलाई को लापता हुई थी और करीब दो दिन बाद बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। पूछताछ में छात्रा ने यूट्यूब वीडियो बनाने का झांसा देकर उसे ले जाने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। मामले में न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मेडिकल जांच में भी शारीरिक शोषण की पुष्टि होने की बात कही है। Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
Published On
By Anshika Ambasta
गुमो बरवाडीह स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए और आकर्षण का केंद्र बने। विद्यार्थियों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Published On
By Kumar Ramesham
तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन से जुड़े प्रसंगों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों ने कालिया नाग युद्ध, मणिहारी रूप, नटखट बाल रूप और महारास की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया। Koderma News: पंचखेरो डैम में 45 लाख रुपये से बनेगा विश्रामागार, पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की सुविधा
Published On
By Kumar Ramesham
मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचखेरो डैम में पर्यटकों की सुविधा के लिए 45 लाख रुपये की लागत से विश्रामागार का निर्माण कराया जाएगा। जिला पर्यटन निधि योजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। विधायक ने कहा कि पंचखेरो डैम जिले का महत्वपूर्ण और रमणीक पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। विश्रामागार बनने से दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को ठहरने और आराम करने की सुविधा मिलेगी। Koderma News: एडुमेटा द आई स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व
Published On
By Kumar Ramesham
एडुमेटा द आई स्कूल, कोडरमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे नजर आए। बच्चों की मनमोहक अदाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व, भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी बाल लीलाओं से परिचित कराया गया। Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इंटर हाउस झूलन सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। भाभा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि न्यूटन सदन द्वितीय तथा आइंस्टीन एवं रमन सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। झूलों की पृष्ठभूमि में वृंदावन, माखन लीला और रासलीला पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। इस अवसर पर मॉडर्न किड्स पैराडाइज के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मटकी फोड़ लीला का सुंदर मंचन किया। 