मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री

बस, ट्रक और दो अन्य ट्रकों की टक्कर से रांची–पटना मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम

मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
कोडरमा के मेघातरी घाटी में बस और ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर के बाद मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम।

कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग स्थित मेघातरी घाटी में सोमवार देर रात बस, ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सिवान से टाटा जा रही शिव शक्ति बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद ट्रक दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा।

कोडरमा:  कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के मेघातरी के समीप सोमवार देर रात एक बस और ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर के बाद घंटों जाम लग गया। हादसे के कारण लंबी दूरी के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहार के सिवान से कोडरमा होते हुए टाटा जा रही शिव शक्ति नामक बस मेघातरी के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ट्रक के किनारे से टकरा गई। बस को बचाने के प्रयास में ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और आगे खड़े दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा। इस प्रकार कुल चार वाहन दुर्घटना की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में सभी वाहन सवारों को केवल मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद चारों वाहन सड़क पर ही फंस गए, जिससे कोडरमा घाटी में कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान विशेष रूप से यात्री वाहनों और लंबी दूरी की यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया। इसके बाद रांची–पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, एएसडीडी सूची में 40 लाख से अधिक नाम
मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
गिरिडीह में पेयजल संकट पर सिविल सोसाइटी का प्रदर्शनात्मक ज्ञापन, नगर आयुक्त और महापौर से की तत्काल कार्रवाई की मांग
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ
लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
हर दिल में बसने वाले नायक: जेआरडी टाटा की मानवीय विरासत आज भी प्रेरणास्रोत
एसपी अमित सिंह का कोटालपोखर थाना में वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था और फरारियों पर फोकस