मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, एएसडीडी सूची में 40 लाख से अधिक नाम
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार से की मुलाकात
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के दौरान तैयार की जा रही एएसडीडी सूची में 40,04,817 मतदाताओं के शामिल होने पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार को ज्ञापन सौंपकर पुनरीक्षण प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की।
रांची: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत तैयार की जा रही 'एएसडीडी' सूची में 27 जुलाई तक मतदाताओं की संख्या 40,04,817 पहुंचने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
इस मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देवघर और दुमका सहित आसपास के जिलों में बाबाधाम श्रावणी मेले की शुरुआत हो रही है, जिससे आम जनता और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित रहती है।
उन्होंने कहा कि कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं कि बीएलओ फॉर्म लेने के बाद हस्ताक्षरित पावती रसीद नहीं दे रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एएसडीडी सूची का दायरा इतना बड़ा होने और अभी तक अनमैपिंग सूची का प्रकाशन नहीं होने के कारण आम मतदाताओं पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए इन्यूमरेशन फेज के साथ-साथ नोटिस एवं सुनवाई प्रक्रिया की समय-सीमा भी आगे बढ़ाई जाए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि 5 अगस्त 2026 तक समय-सीमा में 15 दिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, राजेश चंद्र राजू सहित अन्य नेता शामिल थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

