भारत टेक्स 2026: नई दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड पैवेलियन का किया उद्घाटन
उद्योग निदेशक विशाल सागर और अधिकारी रहे मौजूद
नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 के तहत उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन किया, जहाँ राज्य के 6 जीआई टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया।
नई दिल्ली/रांची: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी पहचान केवल राज्य की सीमाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि देश और दुनिया तक पहुँचनी चाहिए। झारखंड की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर हम राज्य में रोजगार के अधिक अवसर सृजित करना चाहते हैं, ताकि हमारे युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर न जाना पड़े। रोजगार बढ़ेगा तो झारखंड का विकास भी नई गति से आगे बढ़ेगा।
बुनकरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भारत टेक्स 2026 झारखंड के पारंपरिक वस्त्र उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने, बुनकरों और कारीगरों को नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य के वस्त्र उद्योग को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
राज्य के छह जीआई टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, झारखंड की समृद्ध वस्त्र विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और बुनकरों की प्रतिभा को सम्मान

भारत की वस्त्र एवं फैशन क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक नेतृत्व में झारखंड की हस्तकरघा उत्पाद का अहम योगदान

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर, अपर सचिव प्रीति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में देश-विदेश के निर्माता, निर्यातक, वैश्विक खरीदार, निवेशक, नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी प्रदाता तथा हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा क्षेत्र से जुड़े कारीगर बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


