Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड

भीड़भाड़ से बचाने को रात तक चला डोर-टू-डोर अभियान

Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
(मुखिया अनीता टुडू बीएलओ)

देवघर के मोहनपुर स्थित जमुनिया पंचायत में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं के फॉर्म भरवाए। 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर त्रुटिरहित रिकॉर्ड तैयार करने में बीएलओ को भी सहूलियत मिल रही है।

देवघर: निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण  अभियान को सफल बनाने के लिए मोहनपुर प्रखंड की जमुनिया पंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पंचायत के जनप्रतिनिधि, शिक्षक और समाजसेवी घर-घर जाकर मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म भरवाने के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन में भी सहयोग कर रहे हैं। इससे मतदाताओं के साथ-साथ बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का कार्य भी काफी आसान हो गया है।

इस अभियान में मुखिया अनीता टुडू, बीएलओ-2, समाजसेवी सह राजद नेता पुरुषोत्तम यादव, मुखिया प्रतिनिधि लखीराम सोरेन, समाजसेवी पवन दास, अनुरुद्ध दास तथा शिक्षक सुभाष दास लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। सभी लोग अपने-अपने वार्डों और पंचायत के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर एसआईआर फॉर्म भरवा रहे हैं और उन्हें निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया की जानकारी भी दे रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से वर्ष 2003 की मतदाता सूची डाउनलोड कर मतदाताओं के पारिवारिक संबंधों और आवश्यक विवरणों का मिलान करने में भी सहयोग किया। इससे फॉर्म भरने की प्रक्रिया अधिक सरल और सटीक हो रही है तथा बीएलओ को रिकॉर्ड सत्यापित करने में भी सुविधा मिल रही है। समाजसेवी सह राजद नेता पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि अभियान की शुरुआत में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों के फॉर्म भरे जा रहे थे, लेकिन अधिक भीड़ होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

इसे देखते हुए उन्होंने और उनकी टीम ने सुबह से देर रात तक घर-घर जाकर फॉर्म भरने का निर्णय लिया। इस पहल से लोगों को अपने घर पर ही सुविधा मिलने लगी और अब तक सैकड़ों मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म सफलतापूर्वक भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे, यही अभियान का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक

घर-घर पहुंचकर किए जा रहे इस जनसहयोग की पूरे जमुनिया पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामाजिक कार्यकर्ताओं की इस पहल से उन्हें बिना किसी परेशानी के एसआईआर फॉर्म भरने में मदद मिल रही है, वहीं निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान भी अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: संथाल परगना के लिट्टो बालूघाटू में जैव विविधता संरक्षण की अनूठी पहल, कुलेश भंडारी ने जगाई वन ज्ञान की अलख

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश