Koderma News: स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल रहा बालू, मनमाने दामों पर हो रही बिक्री

सैकड़ों ट्रैक्टर और हाईवा वाहनों से हो रहा परिवहन

Koderma News: स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल रहा बालू, मनमाने दामों पर हो रही बिक्री

कोडरमा के जयनगर प्रखंड की बराकर सहित विभिन्न नदियों से बालू माफियाओं द्वारा दिन के उजाले में धड़ल्ले से अवैध बालू का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है। इस अवैध उत्खनन से न केवल सरकारी राजस्व को चपत लग रही है, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी तीन से चार हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर की दर से बालू खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के विभिन्न नदी घाट एवं बराकर नदी घाट से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर एवं हाईवा वाहनों से अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है। बालू माफियाओं द्वारा प्रशासन को चुनौती देते हुए प्रतिदिन दिन के उजाले में अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई दिखती नहीं है। 

बालू माफियाओं के द्वारा बराकर नदी घाट तमाय, बिगहा, धरैडीह, करियिवां, कुशाहन, सुगासांख, बिहारो, चेहाल, चन्दपुर, उदालो, योगिटिल्हा, तिलोकरी, खरपुका, परसाबाद एवं गडगी नदी घाटों से अवैध बालू उठाव कर झुमरी तिलैया, कोडरमा, डोमचांच, एवं हजारीबाग जिला के चलकुशा, बरकट्ठा एवं बरही थाना क्षेत्र में अधिक कीमतों पर बिक्री किया जा रहा है। बालू माफिया स्थानीय ग्रामीणों को बालू नहीं देते हैं। यदि मजबूरी में किसी स्थानीय व्यक्ति को बालू की जरूरत हो तो वहां भी तीन से 4 हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर के दर से बालू देते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव
Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का किया निरीक्षण
कटक के श्री श्री विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव: पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण
धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ
Koderma News: मधुबन में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण
Koderma News: गांधी चौक के पास अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, ठेले को मारी टक्कर
Koderma News: दालसा के तत्वावधान में गांव-गांव चलाया जा रहा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न
आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा मंथन: माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम के दिग्गजों संग दिल्ली में जुटे सीएम सोरेन