2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
प्रदेश कार्यालय में मीडिया, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की हुई महत्वपूर्ण बैठक
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय में मीडिया, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, मीडिया समन्वय बढ़ाने और सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारियों, प्रवक्ताओं एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को दायित्व देकर संगठन हित में कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पार्टी के विश्वास पर खरा उतरें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें।


बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मीडिया, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों से निरंतर अवगत रहें तथा अद्यतन जानकारी रखें। उन्होंने वर्ष 2029 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य आधारित एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रवक्ता अजय शाह, रमाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, राफिया नाज़, अशोक बड़ाईक, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह, शोभा यादव, मीडिया सह-प्रभारी अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरज नाथ शाहदेव, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, सोशल मीडिया सह-प्रभारी रजनीश पांडेय, राहुल शाहदेव एवं प्रिया करमाली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


