करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ

करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक (सीआईपी) के शिक्षकों ने करमाढीपा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और व्यसनों से दूर रहने की अपील की गई।

रांची: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक (सीआईपी) के शिक्षकों द्वारा करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया तथा उन्हें व्यसनों से दूरी बनाने की अपील की गई। वहीं, बाद में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।

सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के प्राचार्य डॉ. एन.के. यादव ने कहा कि नशा बर्बादी की जड़ है। इससे दूरी बनाए रखें। उन्होंने नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी।

सभा को नोडल ऑफिसर डॉ. जयदेव कुम्भकार ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रेस सचिव धर्मेंद्र तिवारी, प्रो. नीलेश मुंडा, प्रो. विकास कुमार, प्रो. विवेकानंद के अलावा अजीत राय, विनोद कुमार सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता