एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। परियोजना प्रमुख के. चंद्रशेखर के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
हजारीबाग: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह, उमंग एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष योग सत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व परियोजना प्रमुख (बादम) श्री के. चंद्रशेखर ने किया। इस अवसर पर सीताराम माझी, एजीएम (माइनिंग), वाई. देवाशीष, एचओडी (एचआर), विभिन्न विभागाध्यक्षों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस एवं मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग अभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
"योग करें, निरोग रहें" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


