Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की पेयजल और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा
पेयजल आपूर्ति को धरातल पर अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश
हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की गहन समीक्षा की गई। बैठक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन-तीन गांवों का चयन कर डीप बोरिंग के माध्यम से हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने और जल सहियाओं द्वारा वॉटर टेस्टिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के उप विकास आयुक्त रिया सिंह, प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल मौजूद थी।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कनीय अभियंताओं से गत सप्ताह किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति की स्थिति को धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए क्षेत्रीय समस्याओं एवं उनके समाधान पर नियमित चर्चा और समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।


उपायुक्त ने कहा कि गांवों की मूलभूत आवश्यकताएं सड़क, पानी एवं बिजली हैं। इन बुनियादी सुविधाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित कर ही विकास योजनाओं को सफल बनाया जा सकता है। बैठक में मल्टी विलेज स्कीम्स की भी समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने सभी कनीय अभियंताओं एवं जिला समन्वयक से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही उपायुक्त ने जल सहियाओं के माध्यम से संचालित वॉटर टेस्टिंग अभियान की समीक्षा की तथा विभिन्न क्षेत्रों में दूषित पेयजल की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट एवं ग्रामवार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं अभियंताओं को जल जीवन मिशन एवं पेयजल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय के साथ कार्य करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक में विभाग कार्यपालक अभियंता पेयजल अनिल कुमार,सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


