Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक मेडिटेशन

Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर
(डीएवी में योगाभ्यास कार्यशाला)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत सीसीएल रांची के डीएवी गांधीनगर में सत्यानन्द योग मिशन के प्रमुख स्वामी मुक्तरथ के सानिध्य में योग कार्यशाला हुई। इसमें छात्रों व शिक्षकों को ध्यान कराने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वर्ष के थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" को सफल बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम अब पूरे देश में शुरू हो गई है। राजधानी में भी योग के आचार्यों द्वारा जगह जगह पर योग की कार्यशाला आयोजित हो रही है। इस कड़ी में सत्यानन्द योग मिशन के प्रमुख स्वामी मुक्तरथ आज सीसीएल राँची के डीएवी गांधीनगर में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों को ध्यान और योगाभ्यास कराये। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा और कई शिक्षक भी छात्र-छत्राओं के साथ मेडिटेशन किये। प्राचार्य झा स्वामी मुक्तरथ जी को शॉल और पौधे भेंट देकर स्वागत किये तथा बच्चों को संबोधित करते हुए बताये कि योग भारत की पहचान है। 

योग बहुत काल पहले भी था जो दुनियाँ में बहुत दूर-दूर तक फैला हुआ था और आज भी दुनियाँ को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। विश्व का ध्यान भारत की ओर है जहाँ वो योग सीखने हर वर्ष यहाँ के आश्रमों में आते रहते हैं। योग अध्यात्म नही है यह विज्ञान है। स्वामी मुक्तरथ ने कहा कि योग कोई साधारण विद्या नही है। यह योग बच्चों के मस्तिष्क में छिपे सुषुप्त शक्ति के केन्द्रों को जागृत करता है और वृद्धावस्था में आने वाले रोग को रोकता है।

इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस का थीम " स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग " रख्खा है। जहाँ हम बच्चों के हार्मोन को देखते हुए उपनयन पद्धति का विकास किये थे वहीं बहुत सारी बीमारियों से बचाव के लिये भी योग को अपनाते रहे हैं। उपनयन संस्कार में योग की तीन मुख्य साधना बताई जाती थी ,सूर्यनमस्कार, नाड़ीशोधन प्राणायाम और गायत्री मंत्र का जप जो बढ़ते उम्र में हार्मोनल असंतुलन को रोक देता है ताकि बच्चे उपद्रवी न हों, उनका मानशिक संतुलन बिगड़े नहीं।

वृद्धावस्था को यदि देखा जाये तो उनके हिसाब से योग की जरूरत इस उम्र में बहुत है। रक्तचाप, थाईराइड,अनिद्रा, गठिया, कब्ज तथा बढ़ती उम्र में चिन्ता ये आम बीमारियां हैं जिसे योग काफी हद तक रोक सकता है या इसके प्रभाव को काफी कम कर सकता है। इसके लिए सरल योग के अभ्यास हैं। पवनमुक्तासन ग्रुप-एक, नौका चालन, चक्की चालन, भुजंगासन, सर्पासन, सुप्त उदराकर्षन, नाड़ीशोधन, उज्यायी और भ्रामरी जैसी क्रिया। प्रधानमंत्री ने स्वस्थ वृद्धावस्था का नारा दिया है जो इन्हीं अभ्यासों से सफल होगा।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर
Palamu News: जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की जेएसएलपीएस योजनाओं की व्यापक समीक्षा
Pakur News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बची चालक की जान
Pakur News: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े निर्देश
Dumka News: मूसलाधार बारिश से पोखर बनीं मुख्य सड़कें, दुकानों के सामने हुआ भारी जलजमाव
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अबुआ प्रमाण पत्र शिविर का किया औचक निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल टाउनशिप का कायाकल्प, अत्याधुनिक तकनीक से चमकीं कई किलोमीटर सड़कें
Bokaro News: एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों को एससी-एसटी एक्ट का मिला विधिक प्रशिक्षण
Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की प्रचंड जीत से एनडीए खेमे में भारी उत्साह, कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार पहले से थी तय
Sahebganj News: संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में देवघर जिला बल बना ओवरऑल चैंपियन