Dumka News: बदरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक; युवक की मौत, दूसरा गंभीर
रामगढ़-गुहियाजोरी मार्ग पर बदरा के पास हुआ भीषण हादसा
रामगढ़ थाना क्षेत्र के बदरा के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय शोयब अंसारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से तालझारी से रामगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
दुमका: रामगढ़ प्रखंड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। लगातार दो दिनों में हुई बाइक दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
बताया जाता है कि रामगढ़-गुहियाजोरी सड़क मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बदरा के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


इस भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक शोयब अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक का एक पैर टूट गया है।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अशोक चौरसिया दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शोयब अंसारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में रामगढ़ थाना के एएसआई अशोक चौरसिया ने बताया कि मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

