Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग

लापरवाह अधिकारियों पर विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
(वार्ड पार्षद सुनीता सिन्हा)

साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-07 में पेयजल आपूर्ति योजना अधूरी होने के बावजूद उसे कागजों पर 'पूर्ण' दिखाए जाने के खिलाफ वार्ड पार्षद सुनीता सिन्हा ने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। उन्होंने भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले अधिकारियों पर विधिक कार्रवाई और योजना की निष्पक्ष भौतिक जांच कराने की मांग की है।

साहिबगंज: नगर परिषद क्षेत्र में चल रही पेयजल आपूर्ति योजना पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड संख्या- 07 की वार्ड पार्षद सुनीता सिन्हा ने झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस योजना की वास्तविक स्थिति की जांच कराने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अधूरी परियोजना और पाइपलाइन का अभाव

पार्षद ने पत्र में आरोप लगाया है कि नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति योजना का काम अभी तक अधूरा है। विशेष रूप से वार्ड संख्या- 07 की स्थिति दयनीय है, जहाँ लगभग 25-50 घरों को अभी तक जलापूर्ति कनेक्शन नहीं मिल सका है।कई जगहों पर पाइपलाइन टूटी हुई है। वहीं, पाइप बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत का काम भी बीच में ही छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विभाग पर झूठी रिपोर्ट का आरोप

सुनीता सिन्हा ने बताया कि इन इलाकों में पानी का दबाव बेहद कम है और कई जगहों पर तो पानी पहुँच ही नहीं रहा है। इसके बावजूद, संबंधित विभाग द्वारा इस योजना को 'पूर्ण' दिखाया जा रहा है और पूर्णता रिपोर्ट पेश की जा रही है, जो कि जमीनी हकीकत से बिल्कुल विपरीत है।

उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की अपील

पार्षद ने अपनी शिकायत में कहा है कि विभाग द्वारा पेश की गई रिपोर्ट भ्रामक है। उन्होंने उच्च न्यायालय से आग्रह किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए योजना की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष भौतिक जांच कराए। साथ ही, जनहित में लापरवाह अधिकारियों पर आवश्यक विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं ताकि क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिल सके।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप