गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया प्रार्थना-पत्र

गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
दुमका में गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई रैली के दौरान जिला प्रशासन को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र सौंपते अभियान के पदाधिकारी।

दुमका में सोमवार को गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत श्रद्धालुओं और गो-प्रेमियों ने रैली निकालकर गो-वंश संरक्षण और गो-सम्मान के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। अभियान के तहत जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र सौंपा गया। आयोजकों ने दावा किया कि 1,08,500 लोगों के हस्ताक्षर पेन ड्राइव के जरिए सौंपे गए हैं। अभियान का लक्ष्य देशभर में 40 करोड़ और दुमका जिले में 5.25 लाख हस्ताक्षर जुटाना है।

दुमका: गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को दुमका जिला में श्रद्धालुओं एवं गो-प्रेमियों द्वारा रैली निकाली गई। रैली के दौरान “श्री राम जय राम जय जय राम” के विजय मंत्र का संकीर्तन करते हुए लोगों ने गो-सम्मान और गो-वंश संरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।अभियान के तहत जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर अभियान से जुड़े लोगों ने दावा किया कि प्रार्थना-पत्र के साथ 1,08,500 लोगों के हस्ताक्षर पेन ड्राइव के माध्यम से सौंपे गए हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे भारतवर्ष में 40 करोड़ हस्ताक्षर करवाना तथा दुमका जिले में 5.25 लाख लोगों के हस्ताक्षर जुटाना बताया गया।अभियान से जुड़े लोगों की मांग है कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान किया जाए और केंद्रीय कानून बनाकर संपूर्ण गो-वंश की हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही सुखी गायों एवं नंदी की सेवा और संरक्षण के लिए अलग से गो-सेवा मंत्रालय का गठन करने की भी मांग की गई है।

अभियान के झारखंड प्रभारी अभय आश्रय दास, दुमका प्रभारी विवेक कुमार एवं दुमका उप-प्रभारी विक्रम कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान में कार्यकर्ता अमित कुमार, सोहन कुमार, सरोज हुई, मिथिलेश कुमार, पवन वर्मा, आर्यन राज, अजय कुमार, जीत कुमार, सुमित कुमार, शिवचरण कुमार, संतोष साह, सुचंद्र दास, बैरागी सुकुमार मंडल, अनीस कुमार, शिवा कुमार, भवेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।अभियान से जुड़े आयोजकों ने कहा कि गो-सम्मान, गो-वंश संरक्षण और गो-सेवा को लेकर दुमका जिले के गो-प्रेमी जनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।उन्होंने कहा कि अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त डीसी अजय नाथ झा ने पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया  डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त डीसी अजय नाथ झा ने पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया 
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं