डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति

बीएसएल प्रबंधन ने नियमों का हवाला देते हुए स्थायी नौकरी से किया इनकार

डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
बोकारो में मृत बीएसएल कर्मचारी सुभाष मोदी की पत्नी सोना मनी देवी को पानी पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराते उपायुक्त अजय नाथ झा।

बोकारो स्टील प्लांट के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। त्रिपक्षीय बैठक में बीएसएल प्रबंधन ने नियमों के तहत स्थायी नौकरी देने से इनकार करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार और अन्य नियमानुसार सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मृत कर्मचारी स्वर्गीय सुभाष मोदी के आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे परिजनों ने सोमवार को उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा के हस्तक्षेप और प्रशासनिक पहल के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। डीसी ने मृतक की पत्नी सोना मनी देवी को पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

गौरतलब है कि 17 जुलाई को ड्यूटी के दौरान घायल होने के बाद सुभाष मोदी की इलाज के दौरान बोकारो जनरल अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद से उनके परिजन और समर्थक आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। मृतक का शव भी 11 दिनों तक अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाया गया था।

बीएसएल प्रबंधन ने शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया था कि नियमों के अनुसार मृतक के आश्रित को स्थायी नौकरी नहीं दी जा सकती, क्योंकि परिवार का एक सदस्य पहले से ही बोकारो स्टील में कार्यरत है। इसके बावजूद भाजपा नेताओं एंजेला सिंह और मनोज सिंह के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आंदोलन को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक बिरंची नारायण और लंबोदर महतो सहित कई नेताओं का समर्थन भी मिला।

सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में प्रशासन, बीएसएल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई। बैठक में बीएसएल प्रबंधन ने मृतक के आश्रित को आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाएं देने पर सहमति जताई।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण

प्रबंधन ने मृतक की पत्नी को मूल वेतन के अनुरूप देय लाभ, महंगाई भत्ता, आवास (क्वार्टर) और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही दोनों पुत्रों को आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।

यह भी पढ़ें: पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1

बैठक के बाद आंदोलनकारियों ने सहमति स्वीकार कर ली, जिसके बाद डीसी घटनास्थल पहुंचे और मृतक की पत्नी सोना मनी देवी को पानी पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही 11 दिनों से रुके अंतिम संस्कार का रास्ता भी साफ हो गया।

मौके पर पीड़ित परिवार के सदस्यों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, एंजेला सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह, रविशंकर, राजीव मालाकार, जितेंद्र कुमार गोस्वामी, अजय हेंब्रम, लालू मोदी, गौरांग चंद्र पातर, मनीष कुमार, पवन कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

 ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता