प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों को भेजा गया धमकी भरा ई-मेल

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले चंडीगढ़ और जालंधर में बम धमाकों की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है। ई-मेल में चंडीगढ़ और जालंधर में बम धमाके करने, रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने तथा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी दी गई है।

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। इसमें 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की धमकी दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब आयेंगे और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। इसके पहले धमकी भरे ई-मेल में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों के अलावा मोहाली मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आईईडी धमाके करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही पंजाब के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल न होने की चेतावनी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

हाल के दिनों में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को कई बार इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर से बड़ी खबर: दान चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश