अयोध्या राम मंदिर से बड़ी खबर: दान चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान

दान चोरी की घटना को बताया राम मंदिर के लिए कलंक

अयोध्या राम मंदिर से बड़ी खबर: दान चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्या में दान चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दान चोरी की घटना को मंदिर के लिए "कलंक" बताते हुए कहा कि इस घटना से सभी स्वयं को छोटा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी।

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को दान चाेरी प्रकरण पर कहा कि यह घटना अपने आप में "कलंक" है। हम सभी स्वयं को छोटा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि व्यवस्थाओं में सुधार होगा। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी।

शनिवार काे सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू नृपेन्द्र मिश्र ने कहा किा पुराने मंदिर स्मारक का निर्माण लगभग पूरा हाे गया है। अब वहां 24 घंटे अखंड ज्योति जलाने की तैयारी है। हुतात्मा स्मारक का निर्माण जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। 30 जुलाई तक राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे होने का लक्ष्य है। उम्मीद है कि समय रहते कार्य पूरा हाे जाएगा। केवल चार किलोमीटर लंबी चहारदीवारी का कार्य शेष है, जिसे 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर का ऑडिटोरियम दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार होगा। राम कथा संग्रहालय की 20 गैलरियों की स्टोरीलाइन तैयार है। वीडियो प्रस्तुति पर बैठक में अंतिम निर्णय होगा। इसके अलावा उन्हाेंने बताया कि सीईओ की नियुक्ति के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति अंतिम फैसला करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप