राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।

राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद परिसर में आयोजित एनडीए संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और गठबंधन के सांसद।

संसद परिसर में मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) और उनसे होने वाले आर्थिक लाभों पर प्रस्तुति दी। वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'लल्लन सिंह' ने मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग/एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक मंगलवार को संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने भारत के विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर प्रस्तुति दी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन नहीं दिया।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मुक्त व्यापार समझते से देश को होने वाले आर्थिक और व्यापारिक लाभों की जानकारी दी और बैठक में एक प्रस्ताव भी पढ़ा।

वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'लल्लन सिंह' ने मत्स्य पालन (फिशरीज) विभाग से जुड़ी योजनाओं, उपलब्धियों और इस क्षेत्र में हुए कार्यों पर प्रस्तुति दी।

बैठक के बाद सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया को बताया कि फ्री ट्रेड के बारे में सांसदों को जानकारी दी गई। साल 2013- 2014 तक भारत पर भारी ड्यूटी लगा करती थी। लेकिन आज दुनिया के विकसित देश हमारे देश के साथ फ्री ट्रेड समझते के तहत व्यापार कर रहे हैं। दूसरी बात सभी सांसदों को आज जो शिक्षा संबंधी विधेयक आ रहा है उस पर जानकारी दी गई। उस पर भाग लेने की बात कही गई। बैठक में पहली बार नवगठित नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया को विशेष आमंत्रित के रूप में बुलाया गया। यह दल विपक्ष से अलग हुए 20 सांसदों से मिलकर बना है। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीयमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सहित एनडीए के कई सांसद और नेता मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं