पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, विधानसभा पहुंचकर किया अंतिम नमन

कल्पना सोरेन भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रहीं मौजूद

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, विधानसभा पहुंचकर किया अंतिम नमन
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को झारखंड विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

'जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे मन्नान मल्लिक'

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य किया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर करारा हमला

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, विधानसभा पहुंचकर किया अंतिम नमन

यह भी पढ़ें: सीसीएल मुख्यालय में अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का आगाज, 102 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक के निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और जनहित के प्रति समर्पित नेता को खो दिया है। यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

लंबे समय से थे बीमार

उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश